Tandoori Roti Without Oven

TANDOORI ROTI

Tandoori Roti Without Oven

How about trying out tandoori roti without oven?



It’s best and tastes great. During our childhood  used to setup “Sanjha Chulha” meaning all the ladies of a same neighborhood would cook their rotis on a single stove.
By the evening hour, our mom and aunties with their dough would head to biji’s place. Ladies and biji would sit on a “moda” (stool) and make rotis for everyone. By the end of the day some 60-70 rotis were made on that single tandoor and all the ladies would return home to enjoy food with their families.

Today I making these and the sight and smell of these rotis is making me nostalgic. 🙁 Back in 2000, when I visited her she showed me a cool way to make tandoori rotis in an old kadai or in a cooker.

Living far from her, I always try her method to make my tandoori rotis and it adds a zing to my meal. Nothing complicated a simple and easy recipe. After kneading the dough, roll it out like rotis. I have shown two ways to roll out the rotis. In biji’s words, it’s called
“Paleche wali roti”
meaning “Roti in layers“. Follow the step by step guide below to see how to form layers in a simple roti.
I have kneaded my dough with curd,

but you can use buttermilk- this will keep the rotis soft. Use an old kadai or cooker for this purpose (old kadai – you can use).

Apply water to one part of the roti as applying water will ensure that the roti is stuck to the utensil and it will not fall on the stove during cooking process. Couple of first ones will stick to the kadai, no worries – use a flat spatula and remove them off the kadai. After that cooking rotis will be a breeze. Generously apply some ghee/butter and enjoy these warm rotis with Dal Tadka or Achari gobhi and have a wonderful meal tonight! Have you tried this recipe?

Wheat flour flatbread cooked on stove.

Prep Time 10 mins Cook Time 20 mins Total Time 30 mins Servings 10 ROTIS INGREDIENTS 1X2X3X 2-1/4 cup Wheat Flour (Atta) 1/2 cup Curd/buttermilk 3/4 cup Water (appx.) Salt to taste 1/2 -1 tablespoon Oil to finish up the dough 3 – 4 tablespoon Ghee to brush all the rotis

INSTRUCTIONS

Add all the ingredients (leaving out ghee) and knead a soft pliable dough. Heat a old kadai. Take a golf size ball of wheat dough and roll it into a small circle.

FIRST METHOD – Spread oil/ghee on the circle. Using a knife, cut the circle from one end.
Beginning from one end start rolling the circle. Keep rolling… Till you reach the other end. It should look like a flower bud..as shown in the picture. Start pressing down on the dough. Press it down completely and make it look like a ball again; but with layers. Dust it with dry flour and roll it into a circle.

SECOND METHOD – Roll the dough ball into a big circle. Apply ghee/oil all over the circle. Start folding the circle in folds…as shown in the pictures.

After you have folded the circle, start rolling it… Keep rolling till you reach the end. Secure the end part and press it down. Roll it like a roti or a big circle.
Apply water on one side… Lift the roti.. And place it inside the warm kadai. Press it down. You can even do two at a time, depending on big your kadai is. Keep the flame on medium, and turn the kadai upside down on the cook top. Keep checking in between.

If you like your rotis to be less crispy, then lower the flame and cook. Some rotis may get stuck to the kadai, no worries. Using a flat spatula, gently apply some pressure and the rotis will come out easily.

The bottom part of the roti will look like this. If you like it to be extra cooked then keep the kadai on the flame for sometime (in normal position – not upside down).

All done tandoori roti.
Generously apply ghee on top. If you wish crush the edges of the rotis and store in a container. Repeat the process with rest of the dough. Tandoori rotis are ready. Enjoy warm rotis with Dal tadka or sabzi for your choice.

मावा रबड़ी – rabdi ki recipe

Mava Rabdi

मावा रबड़ी दो से चार लोगों के लिए समय : 15 से 30 मिनट आवश्यक सामग्री : मावा – 200 ग्राम दूध – 200 ग्राम चीनी पाउडर – 3 छोटे चम्मच इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच बादाम – 10 से 15 केशर – कुछ पतिया

मावा रबड़ी बनाने की विधि :


सबसे पहले गैस जलाकर कड़ाई में दूध को गर्म करेंगे । दुध को रेगुलर चम्मच कि सहायता से हिलाते रहना हैं । नहीं तो दूध कड़ाई में लग सकता हैं और 1 चम्मच दूध में केशर को भीगो देंगे । दूध में अच्छा उबाल आने पर दूध में थोड़ा-थोड़ा करकें मावा डालेंगे और रेगुलर दूध व मावे को चम्मच से हिलाते हुए मिक्स करेंगे। rabdi-recipe रबड़ी को गाड़ा होने के बाद 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालेंगे ।

3 छोटे चम्मच चीनी डाल कर रबड़ी में मिक्स करेंगे और थोड़ी देर रबड़ी को पका लेंगे।
इसके बाद 10 से 15 बादाम की कतरन रबड़ी मेंं डालेंगे और दुध में केशर भीगो कर रखी थी वो भी रबड़ी में डालकर रबड़ी को मिक्स करेंगे ।

2 मिनट रबड़ी को और पका लेंगे और गैस को बन्द करेंगे। मीठा अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं । लीजिए मावा रबड़ी बन कर तैयार हैं। और भी नई-नई रेसिपीज जो आप को बहुत ही पसन्द आयेगी। लजीज, चटपटी, सिम्पल, सरल और आप की किचन में रखे सामान से ही बन जायेगी ।

शाही राजपूत पनीर बनाने की विधि

Rajpooti Shahi Paneer


शाही पनीर बनाने की विधि

शाही पनीर बाहर जाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आसानी एकदम रेस्टोरेंट जैसी शाही पनीर घर पर बनाया जा सकता है.
एक नज़र रेसिपी क्विज़ीन :

कितने लोगों के लिए : 2 – 4समय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : वेज आवश्यक सामग्री पनीर के टुकड़े तिकोने आकार में कटे हुए:
300 ग्राम पेस्ट के लिए प्याज:
250 ग्राम काजू:
100 ग्राम छोटी इलायची:
4 हरी मिर्च:
2 तेज पत्ता:
1 अन्य सामग्री सफेद मक्खन:
50 ग्राम लहसुन-अदरक का पेस्ट:
50 ग्राम दही:
100 ग्राम केवड़ा जल:
कुछ बूंदें सफेद मिर्च पाउडर:
1/2 चम्मच क्रीम:
50 ग्राम नमक: स्वादानुसार

सजावट के लिए बादाम के टुकड़े,
ताजे अनार के दाने,
कटे पिस्ते (ऑप्‍शनल)
केसर (ऑप्‍शनल)

विधि –

पेस्ट की सामग्री को उबालें.

– तेज पत्ता को अलग कर ठंडा कर प्यूरी बना लें.
– एक पैन में सफेद मक्खन गर्म करें. लहसुन-अदरक पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं.
– इसमें प्याज का पेस्ट और दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
– 5-10 मिनट तक पकाएं. इच्छानुसार ग्रेवी बनाएं. – इसमें केवड़ा जल, सफेद मिर्च पाउडर, नमक और पनीर के टुकड़े डालें.
– अब ताजी क्रीम डालकर गैस बंद कर दें.
– फिर बादाम के टुकड़े, केसर, अनार के दाने और कटे पिस्ते से सजाएं.
– तैयार है शाही पनीर. गरमागरम सर्व करें.

बेसन, चावल और गेहूं के आटे का डोसा

Besan Chawal Atta Dosa


बेसन, चावल और गेहूं के आटे का डोसा

चावल और उड़द दाल से बना डोसा तो आप अक्सर खाते हैं, लेकिन यह ऐसा डोसा है जो आपको बाजार में शायद ही मिले.

जानिए बेसन, चावल और गेहूं के आटे का डोसा.

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 4 – 6समय : 15 से 30 मिनट कैलोरी : 2644
मील टाइप : वेज, ब्रेकफास्‍ट आवश्यक सामग्री चावल का आटा 3/4 कप डेढ़ कप गेहूं का आटा बेसन आधा कप हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी धनियापत्ती आधा बड़ा चम्मच बारीक कटी आधा छोटा चम्मच जीरा करीपत्ता 10-12 नमक स्वादानुसार तेल 4-5

बड़ा चम्मच विधि – सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, चावल और गेहूं के आटे को डालकर मिला लें. – अब इसमें धनियापत्ती, करीपत्ती, जीरा, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. (पालक डोसा) – इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और इसे फेंटते जाएं. (बचे चावल से बनाएं डोसा) – घोल बनाते समय ध्यान रखें की घोल न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही पतला. (अगर आपने कभी डोसा या चीला का घोल बनाया है तो यह घोल भी उसी तरह तैयार करें.) (डोसा सैंडविच) – धीमी आंच पर एक नॉन स्टिक पैन गरम करें और इसमें तेल की कुछ बूंदें छिड़क दें या थोड़ा-सा तेल डालकर चारों तरफ अच्छे से फैला लें. (ध्यान रखें पैन बहुत ज्याद गरम न हो.) (झटपट बनाएं प्याज डोसा) – अब एक कड़छी या कटोरी से पैन में घोल डालकर डोसा आकार में गोल-गोल फैला लें. – इसके बाद इसे थोड़ी देर, जब निचली सतह सुनहरी होने तक (लगभग 2 मिनट के लिए) पकाएं. (सूजी वड़ा) – डोसा को पलटें और दूसरी तरफ भी हल्का सुनहरा भूरा रंग का होने तक (लगभग 1 मिनट के लिए) पका लें. – डोसा को एक थाली पर निकालें. इसी तरह बाकी घोल से डोसा बना लें. (प्रत्येक डोसा बनाने से पहले घोल को अच्छी फेंट लें.) (सूजी की कचौड़ी) – डोसा तैयार है इसे एक प्लेट में निकालकर गर्मागरम सांभर के साथ सर्व करें.

Chawal ke aate ka dosa recipe

चावल के आटे का डोसा

60 मिनट तैयारी का समय 7 मिनट खाना बनाने का समय 2 लोग पर्याप्त चावल के आटे का डोसा रेसपी के बारे में आटे या चावल से बने व्यंजन रेसपी टैग वेजसामान्यकिट्टी पार्टीजकेरलनाश्ता और ब्रंचलो फैट सामग्री सर्विंग: 2 चावल का आटा 1 कप सुजी 1/2 कप नमक स्वदनुसार छाछ 1 ओर 1/2 कप हरा धनिया इच्छानुसार हरी मिर्च बारीक कटी इच्छानुसार काजू 1 tbs इच्छानुसार देशी घी या तेल 2 tbs पानी घोल को पतला करने में लगे उस अनुसार बेकिंग सोडा 1/2 ts निर्देश चावल के आटे को छान लें और सुजी को भी छान लें और दोनों को मिक्स कर ले एक बर्तन में अब उसमे छाछ डाले और पानी डालकर एक पतला घोल बना ले, स्वदनुसार नमक मिक्स करें और 1 घण्टे के लिए धूप में या गर्म जगह पर ढक कर रख दे अब 1 घण्टे बाद इसमे बेकिंग सोडा मिक्स कर दे एक नॉन स्टिक डोसा तवे पर इस घोल को चम्मच की सहायता से ऊपर से धीरे धीरे डाले ओर इस पर कटा धनिया पत्ती, मिर्च और काजू डाल दें थोड़ा सा घी या तेल लगा कर मध्यम आंच पर पकने दे 5 से 6 मिनट तक पकने दे फिर पलट कर दूसरी ओर से सेक ले नारियल चटनी ओर दाल के साथ सर्व करें

आटे का चीला रेसिपी

Atte ka cheela

नाश्ते में लें हेल्दी गरमा-गर्म आटे का चीला, रेसिपी अगर फटाफट कोई नाश्ता तैयार करना पड़ता है। ऐसे में आपको समझ नहीं आता की जल्दी से क्या तैयार करें। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं नाश्ते के लिए फटाफट तैयार हो जाने वाली रेसिपी।

आटे-प्याज का चीला रेसिपी बहुत आसान है और बहुत जल्दी बनने वाली रेसिपी है। शाम को चाय के साथ नाश्ते के लिए आटे-प्याज का चीला बेस्ट ऑप्शन है।
आटा-प्याज का चीला बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करना होगा। चीला का बैटर बनाने के लिए ऊपर बताई गई सामग्रियों में से तेल को छोड़कर सभी सामग्रियां एक बाउल में मिलाते हुए बैटर तैयार कर लें। बैटर तैयार हो जाने के बाद मीडियम आंच पर तवा गर्म करें। तवा गर्म होते ही तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और तैयार बैटर को डालकर चम्मच से गोलाकार में फैला दें। इस बात का ध्यान रहे कि बैटर जितना पतला होगा उताना टेस्टी चीला बनेगा। फिर थोड़ा-थोड़ा तेल किनारों पर लगाते हुए अच्छे से सेंकते हुए चीला सावधानी से पलटें। इसके बाद दूसरी तरफ भी चीला अच्छे से सेंक लें। इस तरह तैयार है गरमा-गर्म आटे-प्याज का चीला। आप इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।

आटे का मीठा चीला Aate ka meetha cheela

Meetha Cheela

आटे का मीठा चीला

सामग्री 4 सर्विंग 2 कटोरी गेहूँ का आटा 1 कटोरी चीनी आवश्यकतानुसार दुध घोल बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच दरदरी पीसी हुईं काली मिर्च आवश्यकतानुसार सेकने के लिए घी 1/2 कटोरी मेवे का पाउडर (वैकल्पिक) 5-6 केसर के धागे तरीका गेहूँ का आटा,
मेवे का पाउडर छान लें। चीनी, इलायची पाउडर, केसर के धागे, काली मिर्च डाल कर मिला लीजिए। आवश्यकतानुसार दुध डालें और गाढ़ा घोल बना कर तैयार कर लें।

ध्यान रहे कि दुध थोड़ा थोड़ा कर के डालें गाँठ न बने व न ही पतला घोल हो। 10 मिनट तक ढक कर रख दीजिए।
मेवे जरूरी नहीं हैं आप डालना न चाहें तो छोड़ दें। चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं। तवा पर थोड़ा घी डाल कर गर्म करें। करछी की सहायता से अपनी पसंद के अनुसार घोल को छोटा या बड़ा गोलाकार फेला दें। आवश्यकतानुसार घी डाल कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकने दीजिए। प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरह सभी चीले बना लीजिए। गैस बंद कर दें। चीले या तो प्लेट से ढक लें या रोटी के होट पोट में रखे। वरना ये कड़े हो जाएँगे। गर्मा गर्म परोसे।

बेसन का चीला रेसिपी

Besan ka Chilla

बेसन का चीला रेसिपी बेसन का चीला एक आसान और स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी है। यह नमकीन, स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है जो बेसन से बनाई जाती है। यह बेसन का चील्ला निश्चित रूप से हर किसी को पसंद आता है। चीला झटपट तैयार होने वाली इंडियन रेसिपी है जिसे आप 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और ब्रंच के लिए तो बढ़िया नाश्ता है ही इसके अलावा अचानक घर आए मेहमानों को भी इसे बनाकर खिला सकते हैं।

इसे आप पुदीने की चटनी या टमैटो कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो बेसन का चीला अपने लन्च के लिये भी बनाकर अपने टिफिन में ले जा सकते है।

बेसन का चीला एक आसान और स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी है। यह नमकीन, स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है जो बेसन से बनाई जाती है।
सुबह का नाश्ता  Time 10 minutes Cook Time 15 minutes Total Time 25 minutes Servings
8 चीला सामग्री 1 कप बेसन / बेसन 1/4 कप प्याज बारीक कटा हुआ 1/4 कप टमाटर बारीक कटा हुआ 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 3 बड़े चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई 1/2 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन नमक स्वादअनुसार 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/8 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 कप पानी लगभग आवश्यकता के अनुसार तेल विधि बेसन चीला के लिए घोल तैयार करने की विधि: सभी आवश्यक सामग्री ले लीजिए।

एक कटोरा ले और उसमे बेसन डाल दे। साथ में नमक, अजवाईन, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर भी डालें। सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं। अब 1/2 कप पानी डालें।
मैने सारा पानी एक साथ डाल दिया है क्योंकि मैने बेसन का घोल तैयार करने से पहले इसे छान लिया था, जिससे मेरे घोल में गुठलियां जल्दी नही बनती । पर अगर आप के घोल में गुठलियां जल्दी बनती है, तो धीरे-धीरे इसमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मिला ले। अब इन सभी सामग्री को पानी की मदद से अच्छे से मिलना शुरू करें।
अगर बैटर गाढ़ा लगे तो 1 से 3 टेबलस्पून और पानी डालें। अगर घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए। इस पूरे घोल में 3/4 कप से थोड़ा कम पानी का इस्तेमाल हुआ है। अब घोल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। इसमे तब तक मिलाये जब तक यह एक मोटी और चिकनी बेटर न बन जाए और बेसन की गुठलियां खतम होने तक घोल मिला लीजिये। बेसन चीला बनाने की विधि: धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक तवा या एक फ्लैट पैन गरम करने रखे अगर आप लोहे की कड़ाही या तवा का उपयोग कर रहे हैं, तो तवा पर थोड़ा सा तेल फैला दें। पैन को मध्यम गर्म होने दें और फिर आंच धीमी कर दें, और एक चम्मच भरा हुआ बेटर ले और तवे पर डालें। चम्मच की सहायता से ही गोल-गोल घुमाते हुए घोल को पतला फैलाना शुरू करें। हल्के से और धीरे से फैलाएं ताकि चीला टूट न जाए। चीला को तब तक पकाएं जब तक कि ऊपरी परत अपना रंग न बदल ले। फिर किनारों पर और चारों तरफ 1/2 से 1 टीस्पून तेल डाल दीजिए। तब तक पकाए जब तक यह हल्का सुनेहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसे चम्मच की मदद से पलटें और दूसरी तरफ भी पकाएं। इस तरफ को तब तक पकाएं जब तक कि आप बेसन के चीले पर भूरे रंग के धब्बे न दिखने लगे इसे एक प्लेट में निकालें और बाकि बचे हुए बेटर को भी उसी प्रक्रिया में दोहराए| बेसन चीला सादा या हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसें। सुझाव चीला में आप अपने स्वाद के अनुसार कद्दूकस की हुई गाजर, कटी हुई पालक आदि सब्जियां भी डाल सकते हैं। अगर आप सब्जियों के बहुत शौकीन नहीं हैं, तो आप बेसन का सादा चीला तैयार भी कर सकते हैं। अपने स्वाद के अनुसार हरी और लाल मिर्च डालें। प्लेन बेसन चीला स्वाद में भी अच्छा होता है और पक भी जल्दी जाता है। अपनी पसंद के अनुसार मसाले कम या ज़्यादा करें। बैटर को तवे पर तभी फैलाएं जब वह अच्छी तरह से गर्म हो जाए क्योंकि अगर पैन पूरी तरह से गर्म नहीं हुआ है तो बैटर उस पर चिपक सकता है। आप चाहे तो कटे हुए टमाटर और प्याज़ की जगह प्याज़ और टमाटर को पीसकर भी चीला बना सकते हैं। बेसन के घोल में पानी की मात्रा बेसन की क्वालिटी पर निर्भर करती है. बेसन मोटा है तो पानी ज्यादा लगता है और बेसन बारीक है, तो पानी कम लगेगा। चीला को धीमी आंच पर पकाएं। मध्यम आंच पर, पकाने से चीला नीचे से जल्दी से काला हो जायेगा जबकि वह अच्छी तरह सिका भी नहीं होगा छोटे बच्चों के लिए, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर के बिना चीला बनाए।

विधि (Besan Cheela Banane Ki Vidhi Hindi Me) :

बेसन चीला के लिए घोल तैयार करने की विधि: 1.सभी आवश्यक सामग्री ले लीजिए। 2. एक कटोरा ले और उसमे बेसन डाल दे। 3. साथ में नमक, अजवाईन, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर भी डालें। 4. सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं। 5. अब 1/2 कप पानी डालें। मैने सारा पानी एक साथ डाल दिया है क्योंकि मैने बेसन का घोल तैयार करने से पहले इसे छान लिया था, जिससे मेरे घोल में गुठलियां जल्दी नही बनती । पर अगर आप के घोल में गुठलियां जल्दी बनती है, तो धीरे-धीरे इसमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मिला ले। 6. अब इन सभी सामग्री को पानी की मदद से अच्छे से मिलना शुरू करें। अगर बैटर गाढ़ा लगे तो 1 से 3 टेबलस्पून और पानी डालें। अगर घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए। इस पूरे घोल में 3/4 कप से थोड़ा कम पानी का इस्तेमाल हुआ है। 7. अब घोल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। 8. इसमे तब तक मिलाये जब तक यह एक मोटी और चिकनी बेटर न बन जाए और बेसन की गुठलियां खतम होने तक घोल मिला लीजिये। बेसन चीला बनाने की विधि: 1.धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक तवा या एक फ्लैट पैन गरम करने रखे अगर आप लोहे की कड़ाही या तवा का उपयोग कर रहे हैं, तो तवा पर थोड़ा सा तेल फैला दें। 2. पैन को मध्यम गर्म होने दें और फिर आंच धीमी कर दें, और एक चम्मच भरा हुआ बेटर ले और तवे पर डालें। 3. चम्मच की सहायता से ही गोल-गोल घुमाते हुए घोल को पतला फैलाना शुरू करें। हल्के से और धीरे से फैलाएं ताकि चीला टूट न जाए। 4. चीला को तब तक पकाएं जब तक कि ऊपरी परत अपना रंग न बदल ले। 5. फिर किनारों पर और चारों तरफ 1/2 से 1 टीस्पून तेल डाल दीजिए। 6. तब तक पकाए जब तक यह हल्का सुनेहरा और कुरकुरा न हो जाए। 7. इसे चम्मच की मदद से पलटें और दूसरी तरफ भी पकाएं। 8. इस तरफ को तब तक पकाएं जब तक कि आप बेसन के चीले पर भूरे रंग के धब्बे न दिखने लगे 9. इसे एक प्लेट में निकालें और बाकि बचे हुए बेटर को भी उसी प्रक्रिया में दोहराए| 10. बेसन चीला सादा या हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसें। सुझाव : चीला में आप अपने स्वाद के अनुसार कद्दूकस की हुई गाजर, कटी हुई पालक आदि सब्जियां भी डाल सकते हैं। अगर आप सब्जियों के बहुत शौकीन नहीं हैं, तो आप बेसन का सादा चीला तैयार भी कर सकते हैं। अपने स्वाद के अनुसार हरी और लाल मिर्च डालें। प्लेन बेसन चीला स्वाद में भी अच्छा होता है और पक भी जल्दी जाता है। अपनी पसंद के अनुसार मसाले कम या ज़्यादा करें। बैटर को तवे पर तभी फैलाएं जब वह अच्छी तरह से गर्म हो जाए क्योंकि अगर पैन पूरी तरह से गर्म नहीं हुआ है तो बैटर उस पर चिपक सकता है। आप चाहे तो कटे हुए टमाटर और प्याज़ की जगह प्याज़ और टमाटर को पीसकर भी चीला बना सकते हैं। बेसन के घोल में पानी की मात्रा बेसन की क्वालिटी पर निर्भर करती है. बेसन मोटा है तो पानी ज्यादा लगता है और बेसन बारीक है, तो पानी कम लगेगा। चीला को धीमी आंच पर पकाएं। मध्यम आंच पर, पकाने से चीला नीचे से जल्दी से काला हो जायेगा जबकि वह अच्छी तरह सिका भी नहीं होगा छोटे बच्चों के लिए, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर के बिना चीला बनाए।

नवरतन पुलाव स्वादिष्ट Navratan Pulaav Recipe

नवरत्न शाही राजपूती पुलाव

नवरतन पुलाव शिवपूत रेसिपी

– Navratan Pulav Recipe
नवरतन पुलाव Navratan pulao का नाम जितना शाही और रोचक है , इसमें डाले जाने वाले सामान , इसे बनाने का तरीका और इसका स्वाद भी उतना ही शानदार होता है।

साथ ही यह बहुत पौष्टिक भी है। पार्टी या किसी विशेष अवसर पर इसे परोस कर आप मेहमानो का दिल जीत सकते हैं। आइये जानें नवरत्न पुलाव Navratna Pulao कैसे बनाते हैं।

नवरतन पुलाव बनाने का सामान Ingredient For Navratan

चावल 1 कप कटी हुई गाजर
1/4 कप कटी हुई फूल गोभी
1/4 कप उबले हुए कॉर्न
1/4 कप अदरक हरी मिर्च पेस्ट
1 चम्मच पुदीना पत्ते 5 -7 पीस पनीर
1/4 कप मटर
1/4 कप किशमिश 1 चम्मच

काजू 1 बड़ा चम्मच
तेज पत्ता
2 पीस दालचीनी
1 इंच लौंग
2-3 पीस कालीमिर्च
10-12 पीस हरी इलायची
2-3 पीस बड़ी इलायची
1 पीस नींबू का रस
एक बड़ा चम्मच जीरा 1 चम्मच घी / तेल 2 बड़े चम्मच चेरी
1/4 कप पाइनेपल
1/4 कप नमक
स्वादानुसार चावल फुल साइज का बासमती लें।

चेरी या पाइनेपल के अलावा दूसरे फल जैसे सेब , संतरा , अंगूर , अनार आदि पसंद या उपलब्ध होने के अनुसार डाले जा सकते हैं तथा मेवों में बादाम , पिस्ता आदि का उपयोग भी किया जा सकता है। नवरतन पुलाव बनाने की विधि Navratan Pulav Vidhi चावल धोकर पानी मे एक घंटे के लिए भिगो दें । एक बर्तन में भीगे हुए चावल , पाँच गिलास पानी , तेज पत्ता , मटर , 1/2 चम्मच घी और स्वादानुसार नमक डालकर चावल लगभग 80 प्रतिशत पका लें । पकने के बाद चावल को छलनी से छानकर पानी निकाल दें और ठंडे होने के लिए रख दें । अब एक कढ़ाई मे घी गरम करें। इसमें धीमी आंच पर काजू किशमिश ( या अन्य मेवे ), पनीर , गोभी व गाजर को अलग अलग तल कर निकाल लें। आंच कम करके बचे हुए घी में साबुत मसालो को हल्का सा कूट कर डाल दें । जीरा डाल दें । अब इसमे अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट , फ्राई की हुई सब्जियाँ , उबले हुए कॉर्न , पुदीना पत्ते , मेवे और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें । अब इसमें उबालकर ठंडे किए हुये चावल डालकर मिक्स कर दें । इसमें नींबू का रस डालकर मिला दें। नवरतन पुलाव तैयार है। इसे बारीक कटे हुए हरे धनिये , चेरी व पाइनेपल से सजाकर गरमागरम सर्व करें। नवरतन पुलाव कुकर में भी बनाया जा सकता है।

कुकर मे बनाने की विधि इस प्रकार है – कुकर मे नवरतन पुलाव बनाने की विधि सामग्री उपरोक्त अनुसार ही लें। चावल को धोकर पानी मे एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें ।
कुकर मे घी गरम करके धीमी आंच पर काजू , किशमिश ( या अन्य मेवे ) और पनीर तल कर निकाल लें । अब कुकर मे जीरा , तेज पत्ता व सारे खड़े गरम मसाले ( हल्के कूट कर ) डालें । अब इसमे अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डालें। थोड़ा भून जाने के बाद गोभी व गाजर डालकर सात आठ मिनिट बिना ढक्कन लगाये सोते कर लें । अब इसमे मटर , उबले हुए कॉर्न , पुदीना पत्ते , तले हुए मेवे , पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें । भीगे हुए चावल व दो कप पानी डालकर कुकर को ढक्कन लगाकर बंद कर दें । एक सिटी आने पर गैस बंद कर दें । कुकर ठंडा होने पर खोलें। चम्मच से हल्के से चावल को खुल्ला कर लें ताकि पुलाव खिलखिला दिखे । नवरतन पुलाव तैयार है। इसे चेरी , पाइनेपल , बारीक कटे हरे धनिये से सजा कर सर्व करे ।

सिंघाड़े के आटे का हलवा Singhare ke aate ka halwa

Singhare Ke Aate ka halwa

Arpana’s Recipe – सिंघाड़े के आटे का हलवा –
सूखे सिंघाड़े को पीस कर उस आटे से बनाया जाता है। सिंघारा फलाहारी होता है यानि व्रत में इसे खाया जा सकता है। आइये जानें सिंघाड़ा आटे का हलवा कैसे बनायें। सिंघाड़े के आटे से हलवे के अलावा अन्य कई व्यंजन बनाये जा सकते हैं।

जैसे सिंघाड़ा कतली singhara Katli , सिंघाड़े के आटे का पराठा , पूरी पकौड़ी इत्यादि।

नवरात्रि , शिवरात्रि , जन्माष्टमी व ग्यारस के व्रत या उपवास के समय अक्सर सिंघाड़े का हलवा बनाया जाता हैं। सिंघाड़ा पौष्टिक होता है। इसमें कैल्शियम तथा अन्य बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। महिला और पुरुष दोनों के लिए यह समान रूप से हितकारी होता है। सिंघाड़े का हलवा कुछ समय नियमित खाने से कमर दर्द दूर होता है और हड्डियां मजबूत होती है। महिलाओं को होने वाले श्वेत प्रदर में इससे आराम मिलता है। यह बढ़ते बच्चों के शरीरिक विकास के लिए भी बहुत अच्छा होता हैं। सिंघाड़े का हलवा रेसिपी Singhare ka sagari halva recipe सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने की सामग्री samagri सिंघाड़े का आटा 1 कप घी 1 कप चीनी 3/4 कप पानी 3 कप पिसी इलायची 1 /4 चम्मच सिंघाड़ा के आटे का हलवा बनाने की विधि vidhi — सिंघाड़े का आटा छान कर तैयार कर लें।

— पानी गर्म करके रख लें ।
— एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
— घी गर्म होने पर इसमें सिंघाड़े का आटा डाल दें और धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए सेकें।

— जब आटा गुलाबी सिक जाये तब इसमे गरम किया हुआ पानी डालकर हिलाए।
— जब पानी पूरा सूख जाये तब इसमें चीनी डाल दें। — चीनी डालने से पतला हो जाता है , इसे लगातार हिलाते हुए थोड़ा गाढ़ा कर लें।
— गैस बंद कर दें। — अब इलायची व मनपसंद मेवे डाल कर मिला दें।
— सिंघाड़े के आटे का स्वादिष्ट और पौष्टिक हलवा तैयार है।
— गर्म या ठंडा जैसा पसंद हो खायें और खिलायें।

सिंघाड़े के हलवे सम्बन्धी टिप्स – Tips —


हलवा बनाते समय लगातार हिलाते रहें तकि बर्तन की तली में चिपके या जले नहीं।
— हलवे में पानी गर्म करके डालने व लगातार हिलाते रहने से गुठलिया नहीं बनती हैं।
— सिंघाड़े की बर्फी या कतली बनानी हो तो हलवे को दो मिनिट और पकायें। अब एक थाली में घी लगाकर थाली को ग्रीस कर लें। इस थाली में बनाये हुए हलवे को फैला लें। ठंडी होने पर बर्फी या कतली के शेप में काट लें।
— वैसे तो सिंघाड़े का आटा बाजार में मिल जाता है। यदि सिंघाड़े का आटा उपलब्ध नहीं हो तो साबुत सूखे सिंघाड़े पंसारी के यहाँ से लाकर इमामदस्ते में कूट लें और फिर इन्हें मिक्सी में पीसकर छान लें। सिंघाड़े का आटा तैयार है , इसे काम में लें।