आटे का चीला रेसिपी

Atte ka cheela

नाश्ते में लें हेल्दी गरमा-गर्म आटे का चीला, रेसिपी अगर फटाफट कोई नाश्ता तैयार करना पड़ता है। ऐसे में आपको समझ नहीं आता की जल्दी से क्या तैयार करें। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं नाश्ते के लिए फटाफट तैयार हो जाने वाली रेसिपी।

आटे-प्याज का चीला रेसिपी बहुत आसान है और बहुत जल्दी बनने वाली रेसिपी है। शाम को चाय के साथ नाश्ते के लिए आटे-प्याज का चीला बेस्ट ऑप्शन है।
आटा-प्याज का चीला बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार करना होगा। चीला का बैटर बनाने के लिए ऊपर बताई गई सामग्रियों में से तेल को छोड़कर सभी सामग्रियां एक बाउल में मिलाते हुए बैटर तैयार कर लें। बैटर तैयार हो जाने के बाद मीडियम आंच पर तवा गर्म करें। तवा गर्म होते ही तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और तैयार बैटर को डालकर चम्मच से गोलाकार में फैला दें। इस बात का ध्यान रहे कि बैटर जितना पतला होगा उताना टेस्टी चीला बनेगा। फिर थोड़ा-थोड़ा तेल किनारों पर लगाते हुए अच्छे से सेंकते हुए चीला सावधानी से पलटें। इसके बाद दूसरी तरफ भी चीला अच्छे से सेंक लें। इस तरह तैयार है गरमा-गर्म आटे-प्याज का चीला। आप इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।

Leave a comment