मावा रबड़ी – rabdi ki recipe

Mava Rabdi

मावा रबड़ी दो से चार लोगों के लिए समय : 15 से 30 मिनट आवश्यक सामग्री : मावा – 200 ग्राम दूध – 200 ग्राम चीनी पाउडर – 3 छोटे चम्मच इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच बादाम – 10 से 15 केशर – कुछ पतिया

मावा रबड़ी बनाने की विधि :


सबसे पहले गैस जलाकर कड़ाई में दूध को गर्म करेंगे । दुध को रेगुलर चम्मच कि सहायता से हिलाते रहना हैं । नहीं तो दूध कड़ाई में लग सकता हैं और 1 चम्मच दूध में केशर को भीगो देंगे । दूध में अच्छा उबाल आने पर दूध में थोड़ा-थोड़ा करकें मावा डालेंगे और रेगुलर दूध व मावे को चम्मच से हिलाते हुए मिक्स करेंगे। rabdi-recipe रबड़ी को गाड़ा होने के बाद 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालेंगे ।

3 छोटे चम्मच चीनी डाल कर रबड़ी में मिक्स करेंगे और थोड़ी देर रबड़ी को पका लेंगे।
इसके बाद 10 से 15 बादाम की कतरन रबड़ी मेंं डालेंगे और दुध में केशर भीगो कर रखी थी वो भी रबड़ी में डालकर रबड़ी को मिक्स करेंगे ।

2 मिनट रबड़ी को और पका लेंगे और गैस को बन्द करेंगे। मीठा अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं । लीजिए मावा रबड़ी बन कर तैयार हैं। और भी नई-नई रेसिपीज जो आप को बहुत ही पसन्द आयेगी। लजीज, चटपटी, सिम्पल, सरल और आप की किचन में रखे सामान से ही बन जायेगी ।

Leave a comment