आटे का मीठा चीला Aate ka meetha cheela

Meetha Cheela

आटे का मीठा चीला

सामग्री 4 सर्विंग 2 कटोरी गेहूँ का आटा 1 कटोरी चीनी आवश्यकतानुसार दुध घोल बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच दरदरी पीसी हुईं काली मिर्च आवश्यकतानुसार सेकने के लिए घी 1/2 कटोरी मेवे का पाउडर (वैकल्पिक) 5-6 केसर के धागे तरीका गेहूँ का आटा,
मेवे का पाउडर छान लें। चीनी, इलायची पाउडर, केसर के धागे, काली मिर्च डाल कर मिला लीजिए। आवश्यकतानुसार दुध डालें और गाढ़ा घोल बना कर तैयार कर लें।

ध्यान रहे कि दुध थोड़ा थोड़ा कर के डालें गाँठ न बने व न ही पतला घोल हो। 10 मिनट तक ढक कर रख दीजिए।
मेवे जरूरी नहीं हैं आप डालना न चाहें तो छोड़ दें। चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं। तवा पर थोड़ा घी डाल कर गर्म करें। करछी की सहायता से अपनी पसंद के अनुसार घोल को छोटा या बड़ा गोलाकार फेला दें। आवश्यकतानुसार घी डाल कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकने दीजिए। प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरह सभी चीले बना लीजिए। गैस बंद कर दें। चीले या तो प्लेट से ढक लें या रोटी के होट पोट में रखे। वरना ये कड़े हो जाएँगे। गर्मा गर्म परोसे।

Leave a comment